दशहरे पर शहर में पहली बार निकला 300 से अधिक महिलाओं का अखाड़ा, महिलाओं ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

10/6/2022 12:10:55 PM

इंदौर(गौरव कंछल): विजयादशमी दशहरे पर्व को लेकर बुधवार को इंदौर जिले के महू शहर में हर जगह उत्साह का माहौल नजर आया। जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकाला, तो वहीं दोपहर बाद निकले 22 से अधिक अखाड़ों ने शहर की शोभा बढ़ाई। इन अखाड़ों में पहली बार शहर में महिलाओं ने भी शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। इन अखाड़ों की धूम के बाद शहर के दशहरा मैदान में रावण दहन का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

PunjabKesari

दशहरा पर्व पर निकलने वाले अखाड़ों में इस बार पहली बार 300 से अधिक महिलाएं शामिल हुई जिसमें महिलाओं व युवतियों ने बनेठी तलवार के साथ अद्भुत शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। अखाड़ों के सम्मान के लिए शहर भर में 8 से अधिक मंच द्वारा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का सम्मान भी किया गया।

PunjabKesari

शहर के कोतवाली चौक पर संस्था रामा दल द्वारा सभी अखाड़ों का सम्मान किया। वही महिला अखाड़ों में शस्त्र प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया अखाड़ों का कारवां देर रात तक जारी रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News