MP में आचार संहिता के बाद 33 हजार से अधिक गैर जमानती वारंट तामील

11/9/2018 5:05:59 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कान्ता राव ने बताया कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत 33 हजार 613 गैर जमानती वारंट तामील करवाये गए हैं। कान्ताराव ने बताया कि इसी दौरान 3 हजार 251 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं और 2 लाख 57 हजार 736 शस्त्र थानों में जमा कराए गए हैं। संपत्ति विरूपण के अन्तर्गत 16 लाख 80 हजार 803 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।


इनमें से 16 लाख 27 हजार 723 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है। शासकीय संपत्ति विरूपण में 12 लाख 77 हजार 257 प्रकरण पंजीबद्ध कर 12 लाख 44 हजार 56 प्रकरणों में कार्यवाई की गई है। वहीं निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 4 लाख 3 हजार 546 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 83 हजार 667 प्रकरणों में कार्रवाई की गई है। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 11 हजार 174 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

 

suman

This news is suman