नरोत्तम मिश्रा बोले- कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले सबसे ज्यादा नेता MP में, भाजपा बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

3/21/2024 3:21:23 PM

भोपाल (विनीत पाठक): लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस के कई बड़े नेता लगातार भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। इस पर पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसा और कहा कि राहुल गांधी भगदड़ का मजा लीजिए अपने ही देश में कुछ दिन तो गुजारिए।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अब तक 14758 बड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली है जो केंद्रीय मंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर सहित अन्य पदों पर रहे हैं। मध्य प्रदेश वो देश है जहां सबसे अधिक कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि चुनाव चुनौतियों से है या पनौतियों से। भाजपा ज्वाइनिंग को गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराएंगे।

देश का एमपी ऐसा राज्य है जिसमें सबसे अधिक कांग्रेस के लोगो ने पार्टी छोड़ी है। होली के बाद बूथ लेवल पर एक साथ ज्वाइनिंग अभियान चलाएंगे। हम इसको गिनीज बुक में दर्ज कराएंगे।

meena

This news is Content Writer meena