Punjab Kesari MP ads

बेटे को नौकरी दिलाने का झांसा देकर मां से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Monday, Sep 30, 2024-12:54 PM (IST)

शहडोल (कैलाश लालवानी) : मध्य प्रदेश के शहडोल में बेटे को रोजगार दिलाने के नाम पर मां से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में दबंग राजेश लोधी उर्फ राजुस ने महिला से जबरन दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर सोहागपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने 35 वर्षीय महिला को उसके बेटे को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। महिला के घर आरोपी राजस का था आना जाना था। आरोपी ने उसे घर में अकेली पाकर उससे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। महिला की शिकायत पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी राजेश लोधी उर्फ रजूस के खिलाफ सोहागपुर पुलिस ने मामला दर्ज उसे गिरफ्तार किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News