अभिनेता इरफान खान के निधन से MP में शोक की लहर, CM शिवराज, पूर्व CM कमलनाथ समेत सिंधिया ने दी श्रद्धांजलि

4/29/2020 4:36:40 PM

भोपाल: बॉलीवुड स्टार इरफान खान (irfan khan) के निधन से सारी फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ सारे देश में भी शोक की लहर छा गई। उनके निधन की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी नेताओं ने अपने अपने तरीके से याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इरफान के साथ अपनी फोटो ट्विटर पर शेयर की है। 


सीएम ने शिवराज सिंह चौहाने ने ट्वीट किया किया कि व्यक्ति के असमय निधन पर बेहद दुख होता है। इरफान खान ने अभिनय शब्द को नयी परिभाषा दी। वो अपने अभिनय के जरिए हमेशा लोगों के दिल में ज़िंदा रहेंगे।


पूर्व सीएम कमलनाथ ने लिखा आज चमकता हुआ एक सितारा हमारे बीच से चला गया। उन्होंने विभिन्न फ़िल्मों के माध्यम से अपनी कला का नायब प्रदर्शन किया। इरफान बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इरफान खान के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा-इरफान भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के एक बेहतरीन अभिनेता थे। हम सबके लिए उनका निधन बड़ी क्षति है।



आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का आज बुधवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वो 53 साल के थे। आज इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। तीन दिन पहले ही उनकी माता का भी निधन हो गया था।

 

 

 

 

meena

This news is Edited By meena