लड़की की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

12/30/2018 2:03:49 PM

इंदौर: इंदौर के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में एक लड़की की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या कर दी गई। ये सनसनीखेज घटना मुक्तिधाम के सामने बनी एक मल्टी में हुई। युवती का नाम साक्षी पिता नर्मदा प्रसाद पाठक है। लड़की के पिता एक निजी स्कूल में चौकीदार हैं।

एडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान से मिली जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय साक्षी कक्षा 10वीं में पढ़ती थी। घटना के समय वो घर में अकेली थी। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। साक्षी का शव पलंग पर पड़ा हुआ था।



पड़ोसी जब उसे बुलाने घर में पहुंचे तो घटना की जानकारी लगी। मृतिका के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। जब बदमाश गला घोंटने में नाकाम रहा तो, उसने साक्षी के गले पर हथियार से वार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

suman

This news is suman