MP: 2 दिन और 4 हादसे, काल के गाल में समाए 10 लोग

5/13/2019 10:55:22 AM

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में आज सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ऑटो और पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकी कई घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है। टक्कर इतनी जोर की थी कि ऑटो और पिकअप वाहन खिलौनों की तरह चकनाचूर हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। बता दें, कि इससे पहले रविवार को जिले में तीन सड़क हादसे हो गए थे, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई थी और चार लोग गंभीर घायल हो गए।

ये है पूरा घटनाक्रम
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की अल सुबह हटा-पन्ना मार्ग पर ऑटो और पिकउप वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रुप से घायल दो और महिलाओं ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दमोह की कुछ महिलाएं शादी समारोह में खाना बनाने गैसाबाद गई थीं और वहां से ऑटो में लौट रहीं थीं। वहीं पिकअप हटा से मोहन्द्रा की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में दोनों की टक्कर हो गई। मृतक महिलाएं कहां कि हैं इसकी जानकारी अभी नही मिल पाई है। फिलहाल हादसे में घायल हुईं चार महिलाओं का जिला अस्पताल में इलाज जारी है

suman

This news is suman