VIDEO : शर्मनाक- दरिंदों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार,पीड़िता ने लगाई फांसी

7/21/2018 6:59:33 PM

सागर :  मध्य प्रदेश में मासूम बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है सागर में। जहां एक नाबालिग का तीन दरिंदों ने दुष्कर्म किया। वहीं इस घटना से आहत मासूम ने फांसी लगाकर जान दे दी।  इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार बरायठा थाना क्षेत्र के एक गाँव में 14 साल की छात्रा को तीन युवक जबरन उठा ले गए और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची शौच के लिए घर से बाहर गई थी, काफी देर तक वह घर नहीं पहुंची,तो उसका भाई देखने गया और आरोपियों से भिड़ गया। तब कहीं जा कर किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूट सकी। रोते हुए किशोरी घर पहुंची और खुद को कमरे में बंद कर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी फंदे पर लटक गई। 

 इस गंभीर घटना की सुचना मिलने पर सागर एसपी सहित पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा और मृतक के भाई के बताए अनुसार आरोपियों को चिन्हित कर उनकी तलाश में जुट गयी। इस बीच मृतक किशोरी के शव को सागर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। एसडीओपी बंडा सुरेंद्र सिंह उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

suman

This news is suman