2022-23 की फसलों की खरीदी पर बढ़ाई गई MSP से गदगद हुए कृषि मंत्री, पीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री के लिए बोल दी ये बात

6/9/2022 1:22:04 PM

हरदा (राकेश खरका): किसानों के प्रति किए गए केंद्र सरकार (central government) के निर्णय पर कृषि मंत्री कमल पटेल (agriculture minister kamal patel) ने पीएम मोदी (pm modi) और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (narendra singh tomar) को आभार व्यक्त किया है। साथ ही अन्नदाता को बधाई दी है।  

बढ़े MSP पर पीएम मोदी का जताया आभार

कृषि मंत्री कमल पटेल ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 2022-23 की फसलों की खरीदी पर (buy of crop) एमएसपी (MSP) बढ़ाए जाने का स्वागत किया है। पीएम मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को धन्यवाद देते हुए कृषि मंत्री ने मध्यप्रदेश के किसानों की ओर से आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को इस खुशखबरी के लिए बधाई दी है।

किसानों की आय होगी दोगुनी: कृषि मंत्री 

कृषि मंत्री ने केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प है। इसमें यह निर्णय सहायक सिद्ध होगा और किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने मूंग पर 480, सूरजमुखी पर 385, कपास पर 354, सोयाबीन पर 350, तुवर पर 300, उड़द पर 300, मूंगफली पर 300, धान पर 100, बाजरा पर 100, मक्का पर 92 रुपए बढ़ाएं हैं। इस प्रकार पिछली खरीफ फसलों के दामों से 50% एमएसपी की वृद्धि की गई है। 

Devendra Singh

This news is News Editor Devendra Singh