लोकसभा चुनाव से पहले MP में भाजपा को बड़ा झटका, सांसद अजय प्रताप सिंह ने छोड़ी पार्टी...
Saturday, Mar 16, 2024-01:19 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि लोकसभा टिकट नहीं मिलने से अजय प्रताप सिंह नाराज चल रहे थे। शनिवार सुबह अजय प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अजय प्रताप सिंह अब निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।
अजय प्रताप सिंह सीधी लोकसभा सीट से भाजपा से दावेदारी कर रहे थे। भाजपा ने डॉक्टर राजेश मिश्रा को टिकट दिया है। अजय प्रताप सिंह ने पार्टी पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफा देने के बाद अजय प्रताप सिंह ने कहा है की राजनीति मेरे लिए सेवा का माध्यम है। धन अर्जन का माध्यम नहीं लेकिन अब परिस्थितियां ऐसी बन गई हैं कि मेरा भाजपा में रुकना ठीक नहीं है।