ट्रेड यूनियनों की देश व्यापी हड़ताल में MP भी शामिल, इन विभागों की शाखाओं ने किया कामकाज बंद

1/8/2020 11:57:43 AM

भोपाल: वाम दल समर्थक 10 केंद्रीय यूनियनों ने आज भारत बंद का आह्वान किया है, जिसके चलते आज प्रदेश भर से बैंक, बीमा, डाक घर, इनकम टैक्स सहित कई केंद्रीय विभाग और औद्योगिक, निजी, ट्रांसपोर्ट क्षेत्रों के असंगठित मजदूर इस हड़ताल में शामिल होंगे। इस हड़ताल में प्रदेश के बिजली कर्मी भी शामिल हुए हैं। जिसका असर आम जनता पर हो सकता है यदि कहीं कोई तकनीकि खराबी हो जाती है तो अगले कल ही सुधार होगा। 

PunjabKesari


हड़ताल का कारण
मजदूर युनियन की हड़ताल की मुख्य वजह निजीकरण को बढ़ावा देना, पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करना, वेतनमानों में सुधार नहीं करना, बैंकों को मर्ज कर रोजगार के अवसर व बांटे गए हजारों करोड़ रुपए कर्ज से उद्योगपतियों को मुक्त कराना, श्रमिकों के जीवन स्तर से जुड़े निर्णय नहीं लेना बताया जा रहा है। बैंकों की हड़ताल से मध्य प्रदेश की 5 हजार बैंक शाखाओं पर प्रभाव रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र में केंद्र द्वारा लिए जा रहे गलत निर्णयों के खिलाफ अधिकारी व कर्मचारी बैंक यूनियन हड़ताल में शामिल हैं। हालांकि कुछ बैंक खुले रहेंगे, लेकिन कामकाज ठप्प रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News