MP विधानसभा चुनाव: 'जयस' से जुड़े थ्री स्टार, गोविंदा, मिथुन और पाटेकर

9/29/2018 7:48:09 PM

भोपाल: प्रदेश के चुनावी मैदान में अब फिल्मी सितारों की एंट्री होने वाली है खबर थोड़ी चौकाने वाली है, लेकिन यह तय हो गया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बॉलीवुड़ के बड़े फिल्म स्टार गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती और नाना पाटेकर मालवा निवाड़ में जयस के मंच पर दिखाई देंगे। जयस (जय आदिवासी युवा संगठन ) 2 अक्टूबर को धार जिले के कुक्षी में किसान महा पंचायत का आयोजन करने जा रही है। जिसे संबोधित करने गोविंदा पहुंच रहे हैं। इस दौरान जयस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। 

जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हिरा अलावा ने कहा है कि, जयस प्रदेश की 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस से गठबंधन को लेकर बात हुई थी लेकिन उनकी ओर से अभी तक कोई भी सकारात्मक पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जयस ने कांग्रेस को पहले ही 2 अक्टूबर तक का समय दिया था। डॉ. अलावा ने बताया कि प्रदेश के आदिवासी युवाओं को उनका हक दिलाने के लिए देश में जगह-जगह से लोग अलग-अलग तरह से मदद कर रहे हैं। इनमें फिल्म स्टार गोविंदा, मिथुन और नाना पाटेकर भी शामिल हैं। फिल्म स्टार गोविंदा 2 अक्टूबर को उज्जैन पहुंच रहे हैं, महाकाल के दर्शन कर वे कुक्षी में जयस की महापंचायत में पहुंचेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती का स्वास्थ ठीक न होने के कारण वे 2 अक्टूबर को नहीं आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने हमारे पक्ष में 5 सभाओं को संबोधित करने का भरोसा दिलाया है। वहीं नाना पाटेकर भी हर तरह से समर्थन करने के लिए तैयार हैं। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar