Punjab Kesari MP ads

जमकर गूंजेगा MP विधानसभा का मानसून सत्र: नीट, UCC और केन बेतवा के साथ इस मुद्दे पर बरसने को तैयार कांग्रेस

Monday, Jul 20, 2026-09:46 AM (IST)

भोपालः आज से मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है। इस सत्र में उज्जैन जमीन खरीद, केन-बेतवा विस्थापितों को मुआवजा, नीट यूजी पेपर लीक, सीबीएसई परीक्षा में गड़बड़ी जैसे मुद्दों पर विपक्ष बीजेपी सरकार को घेरेगा। मानसून सत्र में ही सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पेश करेगी। इसे रविवार को ही मंत्रिपरिषद की बैठक में मंजूरी दी गई थी। मानसून सत्र 24 जुलाई तक चलेगा।

सत्र के दौरान ये मुद्दे उठाएंगे विधायक

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार खरीफ की फसल बुआई के लिए खाद-बीज न मिलने और अवर्षा के कारण बनी परिस्थितियों पर नियम 139 के तहत चर्चा की मांग करेंगे।

सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल तेज आवाज के डीजे-साउंड सिस्टम लगाने वालों पर कार्यवाही न करने का मामला ध्यानाकर्षण के जरिए उठाएंगे।

बुरहानपुर से बीजेपी विधायक अर्चना चिटनीस महाराष्ट्र के पंढरपुर में मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं मुहैया कराने का मामला उठाएंगी।

भोपाल उत्तर सीट से कांग्रेस विधायक आतिफ अकील मल्टी लेवल पार्किंग बनाने और खराब सड़कों के निर्माण की मांग करेंगे।

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह नरसिंहपुर जिले के सिहोरा को जनपद पंचायत, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला छतरपुर जिले के ईशानगर को नगर परिषद बनाने की मांग रखेंगे।

परसवाड़ा विधायक मधु भगत सिंगरौली जिले के कोल ब्लॉक की जमीन को कम दर पर खरीदने से हुए आर्थिक नुकसान का मामला उठाएंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News