हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद बड़ा ऐलान, BJP ने जारी की नई लिस्ट; इन नेताओं को मिली अचानक बड़ी जिम्मेदारी
Friday, Aug 28, 2026-12:53 PM (IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में अब भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। पार्टी की ओर से जारी सूची में दो जिलों की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

भाजपा संगठन में लगातार हो रही इन नियुक्तियों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद जिला अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में अनुसूचित जनजाति समाज के बीच संगठन को और मजबूत करने के साथ पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे।
भाजपा में पिछले कुछ समय से प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा को भी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जारी सूची में शामिल सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को संगठन की ओर से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

