MP BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! महिला मोर्चा में नई नियुक्तियां, देखें पूरी लिस्ट
Wednesday, Oct 28, 2026-03:40 PM (IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम उठाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इन नियुक्तियों के माध्यम से महिला मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को गति देने और पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा महिला मोर्चा पार्टी के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन की नीतियों को आम लोगों के बीच रखने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका रहती है।
नई नियुक्तियों से महिला मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलने और आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है। पार्टी संगठन में महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपना जमीनी स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

