MP Election: BJP- कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े, 1 जख्मी

11/28/2018 2:44:13 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश में धार विधानसभा के क्षेत्र के श्रीनगर मतदान केन्द्र पर मतदान के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से कुर्सियां भी जमकर फेंकी गई। घटना गुलमोहर कॉलोनी की है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में लिया।
 

घटना के बाद मतदान रोका दिया गया। हांलाकि कुछ देर बाद फिर से मतदान शुरु किया गया। वहीं सुरक्षा को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। धार पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह ने बताया कि कुमार गड्ढा क्षेत्र में मतदान केंद्र के नजदीक विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस के लियाकत पटेल और बीजेपी के बाला बागवान समेत पांच समर्थकों को हिरासत में लिया हैं। 

इसके अलावा गुना जिले की चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह और बीजेपी प्रत्याशी ममता मीणा के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के जख्मी होने की जानकारी मिली है। जख्मी कांग्रेस कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार चाचौड़ा के लखनवार गांव में मतदान के दौरान बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। एक कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस ने बीजेपी के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया है। 


 

suman

This news is suman