Punjab Kesari MP ads

होने वाला है MP BJP की नई कोर कमेटी का ऐलान, 22 नेताओं के नाम दिल्ली भेजे, दिग्गज नेताओं का बढ़ेगा और कद,ये हैं चेहरे

Sunday, Apr 12, 2026-03:15 PM (IST)

(भोपाल): मध्य प्रदेश में बीजेपी की नई कोर कमेटी का बहुत जल्द ही ऐलान होने वाला है। क्योंकि 22 नेताओं के नाम दिल्ली में भेज दिए गए हैं।  इन 22 नेताओं के नाम मंजूरी के लिए दिल्ली भेजते ही हलचल भी तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े और दिग्गज नेताओं की भूमिका और मजबूत हो सकती है। लेकिन इस पर फैसला आलाकमान ही लेगा।

जानकारी के मुताबिक शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल का कद बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं  इस सूची में पूर्व भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और रीति पाठक का भी नाम हैं। आपको बता दें कि  14 अप्रैल को कोर कमेटी की पहली बैठक है जिसमें नए गठन के बाद रणनीति पर मंथन होगा। जो नाम दिल्ली भेजे गए हैं उनके नाम नीचे हैं..

कृषि मंत्री शिवराज चौहान

केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक

मंत्री प्रहलाद पटेल

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

कैबिनेट मंत्री कुँवर विजय शाह

कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा

केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर

 

अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य

सत्यनारायण जटिया

विधायक रीति पाठक

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा

CM मोहन यादव

BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल

प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश

 

लिहाजा कोर कमेटी के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस कमेटी का ऐलान होते ही बीजेपी आगे की रणनीति पर मंथन करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News