MP भाजपा में अहम नियुक्तियां, हेमंत खंडेलवाल ने जारी की नई सूची
Tuesday, Sep 29, 2026-02:51 PM (IST)
भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा ने नई संगठनात्मक नियुक्तियां की है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से ट्रस्ट समिति का गठन किया गया है। जिसमें संयोजक और सदस्यों समेत तीन अहम नियुक्तियां की गई है। पार्टी द्वारा जारी सूची के मुताबिक संयोजक के रुप में अखिलेश जैन और सदस्यों के रुप में राघवेंद्र गौतम और राजेश मिश्रा को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
इस ट्रस्ट समिति के गठन का उद्देश्य पार्टी के वित्तीय, प्रशासनिक और संगठनात्मक संपत्तियों व ट्रस्ट कार्यों का सुचारू संचालन करना है। यही वजह है कि हाईकमान ने पार्टी के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को यह अहम जिम्मेदारियां सौंपी है।


