कल से शुरू होगा MP विधानसभा का बजट सत्र, इस दिन होगा पेश

2/21/2021 1:18:30 PM

भोपाल: MP का विधानसभा बजट सत्र कल से शुरू होगा। शिवराज सरकार बनने के बाद ये पहला मौका होगा, जब विधानसभा का सत्र पूर्ण रूप से आयोजित किया जाएगा।

मध्य प्रदेश की 15वीं विधानसभा का आगामी बजट सत्र 22 फरवरी सोमवार से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। राज्यपाल आनंदी पटेल ने अनुमोदित अधिसूचना विधानसभा सचिवालय ने आज जारी कर दी है। मध्यप्रदेश की 15वीं विधानसभा का ये आठवां सत्र होगा।

विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार विधानसभा के 33 दिवसीय सत्र में सदन की कुल 23 बैठकें होंगी। सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी। इस दौरान आगामी वित्तीय वर्ष 2021-2022 का बजट भी पेश होगा और शासकीय-अशासकीय कार्य संपादित किए जाएंगे।

विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधायकों की सूचनाएं 24 फरवरी तक, अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 11 फरवरी तक प्राप्त की जाएंगी। इसके अलावा स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव और नियम 267 के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधानसभा सचिवालय में 16 फरवरी से कार्यालय के समय में प्राप्त की जाएंगी.

कांग्रेस विधायक विधानसभा सत्र के पहले दिन विधानसभा साइकिल से जाएंगे। लगातार बढ़ रही पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि का विरोध कांग्रेस करेगी। साइकिल जाने वालों में कांग्रेस के बड़े नेता भी होंगे।

माना जा रहा है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट सत्र में 2 मार्च को प्रस्तुत हो सकता है। राज्य सरकार खर्चों में कटौती कर करीब 3000 करोड़ रुपये बचाने की कोशिश कर रही है, जिससे इस राशि का उपयोग कर्मचारियों को डीए देने में किया जा सके। इसके अलावा सरकार कृषि के बजट में भी 10000 करोड़ की बढ़ोतरी कर सकती है।

बताया जा रहा है कि सरकार को अगले साल केंद्र से जीएसटी के रूप में 13768 करोड़ से बढ़कर 16881 करोड़ रुपये मिलने की संभावना है। वहीं, अन्य करों सहित केंद्र से अगले साल मध्य प्रदेश को 8874 करोड़ से ज्यादा मिलने हैं। कैबिनेट की बैठक में आधा दर्जन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Recommended News

Related News