MP कैबिनेट की बैठक आज, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मोहन सरकार की मुहर
Tuesday, Sep 15, 2026-02:32 PM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक आज होने जा रही है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर सरकार की मुहर लग सकती है। वहीं, राज्य में आशा कॉलेजों के शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान देने पर विचार होगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक आयोजित की गई है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। जिसमें आदिवासी शिक्षकों को नियुक्ति दिनांक से नियमित वेतनमान, जल संसाधन विभाग के प्रस्ताव पर चंदेरी माइक्रो सिंचाई परियोजना और गोंड वृहद सिंचाई परियोजना को वर्ष 2031 तक जारी रखने की मंजूरी देने पर विचार होगा। इसके अलावा न्यायिक अधिकारियों के उपकरणों की नीति बदलेगी।
वहीं, लाड़ली बहनों को ₹250 अतिरिक्त देने का अनुमोदन किया जाएगा। एमएसपी उपार्जन के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी कैबिनेट में चर्चा होगी। इन प्रस्तावों पर कैबिनेट की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

