दीपावली के बीच CM मोहन यादव ने खोल दिया बड़ा राज! 18 नवंबर को MP में होने जा रहा कुछ खास
Thursday, Nov 05, 2026-05:41 PM (IST)
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विधानसभा स्तर पर देसी नस्ल की गौमाताओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में चयनित गौमाताओं को गोवर्धन पूजा के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 18 नवंबर को राज्य में हाइड्रो पावर प्लांट की शुरुआत होने जा रही है।
डॉ. यादव ने कहा कि इस प्लांट का शुभारंभ इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश सरकार जो संकल्प लेती है, उसे पूरा करके भी दिखाती है। उन्होंने इसे प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

