Punjab Kesari MP ads

मिशन 2028 की तैयारियों के लिए जुटी MP कांग्रेस! एक साथ 10 जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा

Friday, May 22, 2026-02:34 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को संगठन का विस्तार और मजबूती करने के उद्देश्य से लंबे समय से लंबित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। गुरुवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के निर्देश पर राज्य के 10 जिलों में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

इन जिलों में हुई नई नियुक्तियां

प्रदेश कांग्रेस ने सीधी, मंदसौर, रायसेन, नर्मदापुरम, नीमच, उज्जैन ग्रामीण, सागर शहर, पन्ना, टीकमगढ़ और गुना जिलों में नई जिला कार्यकारिणी घोषित की है। इनमें से गुना और रायसेन की सूची जारी कर दी है। वहीं अन्य जिलों की सूची एक दो दिन में जारी की जा सकती है। हाईकमान के मुताबिक, इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है। पार्टी चाहती है कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ता सक्रिय हों और जनता से सीधा जुड़ाव बढ़े।

PunjabKesari

प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले के मुताबिक, जल्द ही अन्य जिलों में भी नियुक्तियां की जाएगी। संगठन का उद्देश्य है कि हर जिले, ब्लॉक और बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में अनुभवी और सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी।

PunjabKesari

डॉ. कामले ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन हित में पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करेंगे और पार्टी की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News