MP कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनीष चतुर्वेदी का हार्ट अटैक से निधन, पूर्व CM ने जताया शोक
9/5/2020 4:39:15 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव मनीष चतुर्वेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वे सतना के रहने वाले थे। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष चतुर्वेदी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री मनीष चतुर्वेदी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 5, 2020
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। pic.twitter.com/8iAfGgwuzM
वही पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने लिखा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री मनीष चतुर्वेदी के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ।परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।