MP Election: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा विधानसभा चुनाव, सट्टा बाजार के अनुसार कांग्रेस इस बार

11/21/2018 2:54:42 PM

भोपाल: प्रदेश में इस बार बीजेपी-कांग्रेस में जोरदार टक्कर होने की उम्मीद जताई जा रही है। किसी सर्वें में बीजेपी जीतती हुई दिखाई दे रही है तो किसी सर्वे में कांग्रेस सत्ता पर काबिज होते हुए दिख रही है। इसको लेकर अब सट्टा बाजार भी पीछे नहीं है। मीडिया रिपोर्टस व जानकारों के मुताबिक सट्टा बाजार ने अपना रुख बीजेपी से मोड़कर कांग्रेस की तरफ कर लिया है। इससे पहले सट्टा बाजार के द्वारा लगातार भाजपा को आगे दिखाया जा रहा था लेकिन पिछले 14 दिनों में प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां बदल गई हैं। जिसके कारण सट्टा बाजार अब कांग्रेस को अागे दिखा रहा है।

एक मीडिया चैनल के अनुसार भोपाल के सट्टा बाजार में एक महीने तक सिर्फ बीजेपी पर ही दांव लगाया जा रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों में राजनीति ने एसी करवट ली की बाजार अब कांग्रेस को मजबूत दिखा रहा है। सटोरियों के मुताबिक एक महीने पहले भाजपा पर 10 हजार लगाने पर 11 हजार रुपए मिलते। वहीं कांग्रेस पर 4 हजार 400 रुपए लगाने पर जीतने के बाद 10 हजार रुपए लौटाए जाते। लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्रदेश की राजनीतिक हवा में आए बदलाव ने सट्टा बाजार में भी हलचल पैदा कर दी है।  

सटोरियों के अनुसार अब कौन सी पार्टी जीतेगी इस पर सट्टा नहीं लगाया जा रहा है। बल्कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी इस पर दांव लगाया जा रहा है। अगर सट्टा बाजार को देखा जाए तो कांग्रेस और बीजेपी के मध्य जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल सकता है। सटोरियों द्वारा यह संभावनाएं भी व्यक्त की जा रही है कि हो सकता है कि, दोनो पार्टियों को बहुमत नसीब ना हो।

सट्टा बाजार में कांग्रेस की तरफ हवा चल रही है। प्रदेश की 230 विधानसभा में कांग्रेस को 116 से ज्याद सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं प्रदेश में पिछले 15 सालों से शासित बीजेपी को 102 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान में सट्टा बाजार सीधे तौर पर कांग्रेस की जीत की भविष्य वाणी कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ को लेकर अभी तक कोई भी परिणाम नहीं सामने आए हैं। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar