MP Election: BJP को बड़ा झटका, अब इस नेत्री ने छोड़ी पार्टी

11/14/2018 2:22:49 PM

ग्वालियर: MP में टिकट वितरण के बाद भाजपा में फैला असंतोष बढ़ता ही जा रहा है। अब टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने भाजपा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने जन दरबार लगाया और BJP से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान भी किया। समीक्षा गुप्ता ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को इस्तीफा भेज दिया समीक्षा गुप्ता ने ग्वालियर दक्षिण से टिकट की दावेदारी की थी। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

 

उनकी बजाय भाजपा ने नारायण सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है। टिकट वितरण के बाद ही समीक्षा गुप्ता और उनके पति राजीव गुप्ता ने नाराजगी जताई थी। मंगलवार शाम को अपने घर जन दरबार लगाकर समीक्षा गुप्ता ने भाजपा से इस्तीफा दिया और निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में काम करने वालों की नहीं बल्कि गुलामों की जरूरत। उन्होंने ये भी कहा कि भाजपा ने परिवारवाद सबसे ज्यादा है। 

 

जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने समीक्षा गुप्ता और उनके पति को मनाने की बहुत कोशिश की थी। संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, प्रवक्ता राजेश सोलंकी और शाम को मंत्री व ग्वालियर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह कुशवाह भी उनसे मिलने उनके घर पहुंचे थे, लेकिन समीक्षा नहीं मानीं। गुप्ता पहले ही ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल कर चुकी हैं और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।


 

suman

This news is suman