MP Election: कांग्रेस की ''मां'' पर BJP की ''नानी'' का वार

11/24/2018 7:01:13 PM

मुरैना: मध्यप्रदेश की चुनावी सियासत हर स्तर को पार कर चुकी है। कांग्रेस द्वारा पीएम की 'मां' पर टिप्पणी करने के जवाब में बीजेपी लगातार हमलावर है। पहले पीएम मोदी के बाद अब अमित शाह ने पलटवॉर किया है। अमित शाह ने मुरैना की जन सभा में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'राहुल बाबा ऐसे रोते हैं जैसे उनकी नानी मर गई हों'। 

शाह का कांग्रेस पर वार, BJP की सराहना

  • देश को घुसपैठियों को निकालने की बजाय कांग्रेस एंड कंपनी को उनकी चिंता सताती थी। उन्हें चिंता थी घुसपैठिए कहां जाएंगे, क्या खाएंगे। उनके ह्यूमन राईटस का क्या। राहुल को उनका ह्यूमन राईट दिखाई देता है, जब घुसपैठिए देश पर हमला करते हैं, फिर लोगों का दुख नहीं दिखता। उन्होंने कहा 'राहुल बाबा ऐसे रोते हैं जैसे उनकी नानी मर गई हों'।
  • कांग्रेस की सरकार में बागियों से निपटने की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने ग्रामीणों से प्रशन पूछा कि जब प्रदेश में दिग्गी राजा की सरकार था तो क्या बिजली रानी ने कभी घूंघट खोला। रात को बिजली आती थी क्या? BJP की सरकार में लोग घरों में आराम से टीवी देखते हैं। कांग्रेस सिर्फ वादे करती है, और BJP वादों को पूरा करती है।
  • कांग्रेस पार्टी झूठ का एटीएम बन चुकी है। जो झूठ पर झूठ बोलती है। कोई भी समस्या अंदर डालो, बाहर झूठा वादा आता है।
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर वार करते हुए कहा कि कमलनाथ पूछते हैं प्रदेश के लिए क्या किया। मुझे आपको जवाब देने की जरूरत नहीं है कमलनाथ जी। BJP से पूछने की बजाय, राहुल गांधी बताएं उन्होंने 55 सालों में क्या किया। लेकिन हम कांग्रेस की तरह नहीं हैं, पाई-पाई और पल- पल का हिसाब देंगे।
  • प्रधानमंत्री ने किसानों, गरीबों महिलाओं के लिए योजनाओं की झड़ी लगाई है। देश के अंदर मप्र की गिनती बीमारू राज्य के रूप में होती थी। शिवराज ने इस राज्य को विकासशील बनाया है।
  • कांग्रेस की सरकार में बम धमाके हुए, लेकिन कोई रोकने वाला नहीं था। मोदी सरकार ने सर्जिकल सट्राइक कर इन धमाकों का बदला लिया। पहले अमेरिका और इजराइल दो देश थे, जो अपना बदला ले सकते थे। लेकिन मोदी सरकार अाने के बाद भारत का नाम भी इसमें जुड़ गया।



 

suman

This news is suman