MP चुनाव: झाबुआ और अशोकनगर से इन प्रत्याशियों को BJP ने उतारा मैदान पर

11/2/2018 3:56:21 PM

भोपाल:  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौथी बार सत्ता हासिल करने भाजपा ने कई रणनीतियों पर चर्चा कर 177 प्रत्याशियों की अपनी पहली सूची जारी की है। वहीं झाबुआ जिले से थांदला विधानसभा सीट से 2013 में निर्दलीय लड़ने वाले कलसिंह भाबर को बीजेपी ने प्रत्याशी बनाया है। इस सीट से फिलहाल भाबर ही विधायक है। कलसिंह भाबर ने बीजेपी का साथ छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ा और कांग्रेस के गेंदाल डामोर को करीब 5 हजार वोटों से शिकस्त दी थी। बीजेपी इस चुनाव में तीसरे स्थान की पार्टी रही जिसे करीब 16 फीसद वोट हासिल हुए। वहीं 2008 चुनाव में कांग्रेस के वीर सिंह भूरिया ने बीजेपी के कलसिंह भाबर को करीब 8 हजार वोटों से हराया था।



अशोकनगर जिला
अशोकनगर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 032 से लड्डूराम कोरी को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। 2008 में अशोकनगर सीट अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित की गई थी। 2008 में पहली बार इस सीट से लड्डूराम कोरी अनुसूचित वर्ग से विधायक चुने गए थे। 


अशोकनगर के चन्देरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 033 से भूपेंद्रनारायण द्विवेदी को प्रत्याशी चुना गया है। नगर परिषद भूपेन्द्रनारायण द्विवेदी को राजनीति विरासत में मिली है। वह खुद जहां दो बार नगर परिषद का चुनाव जीतकर वर्तमान में नप के अध्यक्ष पद पर काबिज हैं, वहीं एक बार उनकी पत्नि ने अध्यक्षीय कार्यकाल संभाला है।



साल 2013 के विधानसभा चुनावों में भूपेन्द्रनारायण द्विवेदी को कांग्रेस पार्टी की ओर से विधायक पद का प्रत्याशी बनाया गया था। वहीं मुंगावली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 034 से केपी यादव रुसल्ला को टिकट दिया गया है। 
 

suman

This news is suman