MP Election: आज BJP मनाएगी 'कमल दीपावली', घर-घर जलेंगे दीप

11/21/2018 11:08:06 AM

भोपाल: विधानसभा चुनाव से ठीक पहले BJP की मध्यप्रदेश इकाई 21 नवंबर को प्रदेशभर में कमल दीपावली मनाएगी।  BJP कार्यकर्ता घर- घर में कमल रूपी दीप जलाएंगे। कांग्रेस इसके जवाब में बदलाव की बाती जलाएगी। जानकारी के अनुसार कमल दीपावली मनाने के लिए बूथ स्तर पर टोली बनाई गई है। बीजेपी ने कमल दीपावली के तहत एक करोड़ परिवारों तक पहुंचने का टारगेट रखा है। प्रदेश के 60,000 से ज्यादा गांव में कमल दीपावली कार्यक्रम होंगे।



बीजेपी का हर कार्यकर्ता घर-घर जाकर दीपक जलाएगा। इसके लिए पार्टी के सिंबल कमल के शेप का दीपक बनाया गया है।  शाम 5:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक ये दीप जलाए जाएंगे। कमल दीपावली को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने बदलाव की बाती जलाने का फैसला लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी घर-घर जाएंगे। वो बूथ स्तर पर डोर-टू-डोर संपर्क करेंगे। बीजेपी सरकार की कमियां गिनाएंगे और कांग्रेस को वोट देने की अपील करेंगे। गांधीवादी तरीके से लोगों से संपर्क करेंगे और कपास और सूत के धागों से दीया जलाएंगे। 

suman

This news is suman