MP Election: मतदाताओं को पैसे बांट रहा था कांग्रेस विधायक का समर्थक, गिरफ्तार

11/28/2018 1:36:59 PM

सागर: जिला खुरई विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग के दौरान रुपए बांटकर मतदान प्रभावित करने का मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस विधायक के समर्थक को खुर्रई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास उन पोलिंग बूथ की सूची भी मिली है, जहां पैसा बांटा जाना था।




जानकारी के अनुसार, जिले की खुर्रई विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 21,24,23,24 पर मतदाताओं को प्रलोभन देने की कोशिश की जा रही थी। प्रलोभन देते हुए 200 रुपए प्रत्येक मतदाताओं को बांटते हुए  पुलिस ने कांग्रेस विधायक अरुणोदय चौबे के समर्थक मुकेश दुबे नाम के व्यक्ति को हिरासत में लिया है। यह मतदाताओं को रुपए बांट रहा था। पुलिस ने इसके पास से एक सूची भी बरामद की है, जिसमे उन बूथों के नाम है जहां पैसा बनता जाना था।

 

suman

This news is suman