MP चुनाव: कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची की जारी

11/6/2018 10:41:52 AM

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। तीसरी सूची में 13  सीटों पर प्रत्याशियों का नाम जारी किया गया है। इससे पहले पहली सूची में 155 और दूसरी सूची में 16 प्रत्याशियों का ऐलान किया गया था। अब तक कुल मिलकर 184 सीटों पर कांग्रेस अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। कुछ सीटों पर विवाद के चलते फैसला पैंडिंग है।

देर रात जारी हुई इस सूची में छिंदवाड़ा से दीपक सक्सेना, बामोरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया, अशोकनगर से जगपाल सिंह, मैहर ‌से श्रीकांत चतुर्वेदी रामपुर बघेलान से रमाशंकर प्यासी को मैदान में उतारा गया है। मंगवान से बबिता साकेत, मानपुर तिलक राज सिंह, पनागर से सम्मति प्रकाश सैनी, जुन्नारदेव से सुनील उइके, चौरई से सुजीत चौधरी, पांढुर्ना से नीलेश उइके, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद और हाटपिपल्या से मनोज चौधरी पर पार्टी ने अपना भरोसा जताया है।


 

                

ASHISH KUMAR

This news is ASHISH KUMAR