MP Election: वोटर्स को साधने के लिए BJP का ये फॉर्मूला अपनाएगी कांग्रेस

11/17/2018 5:25:33 PM

भोपाल: MP में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने जनता को लुभाने के लिए दिन-रात एक कर दिया है। वहीं कांग्रेस मध्य प्रदेश में रणनीति बदलाव करते हुए उस फॉर्म्युले को लागू करने की तैयारी कर रही है, जिसे बीजेपी ने 2017 में उत्तर प्रदेश के चुनाव में लागू किया था। जानकारी के अनुसार पार्टी ने एक चुनाव के लिए एक थीम तैयार किया है, जिसे अगले हफ्ते वोटरों को लुभाने के लिए लॉन्च किया जा सकता है। बीजेपी ने भी पिछले उत्तर प्रदेश चुनाव में ऐसा ही एक गाना लॉन्च किया था। गाने के शुरुआती बोल हैं, 'आ रही है कांग्रेस, परिवर्तन मांगे मध्य प्रदेश'।  'यह गाना वोटर्स में विश्वास जगाने के लिए तैयार किया गया है।
 



यह गाना उन सभी लोगों के लिए है, जो कांग्रेस को वोट तो देना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस के सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।' यह गाना स्थानीय रेडियो चैनल और चुनावी रैलियों में चलाया जाएगा। यह रणनीति इससे पहले 2017 में उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी ने अपनाई थी। बीजेपी ने 'आ रही है भाजपा सरकार' गाना लॉन्च किया था। इस गाने के बाद बीजेपी को फायदा हुआ और अपने वोटों को इकट्ठा करने में मदद मिली। कांग्रेस अगले हफ्ते कुछ पोस्टर्स लॉन्च करने वाली है, जिनमें वह चुनाव अभियान के खर्च को लेकर बीजेपी पर हमला बोलेगी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी टारगेट किया जाएगा। 


 

suman

This news is suman