Mp Election: मैं CM पर आरोप लगा रहा हूं कि, उनकी संपत्ति की जांच होना चाहिए: दिग्विजय सिंह

11/10/2018 3:40:37 PM

भोपाल: प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव हैं, एसे में सभी पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति खेल रहै हैं। अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाये हैं। 



दिग्विजय सिंह ने कहा कि  'शिवराज सिंह चौहान की और उनके परिवार की आर्थिक स्थिति 20 साल पहले क्या थी और आज क्या है पता लगाइये तो पता चल जाएगा, ऐसे कई मंत्री भी हैं और मुख्यमंत्री पर मैं आरोप लगा रहा हूं कि उनकी संपत्ति की जांच होना चाहिए। डंपर खरीद में इनके पैसे किसने जमा किए वो तो लाकायुक्त ने इन्हें छोड़ दिया नहीं तो इनकी दुकान उठ गई थी।'

बता दें कि  सुप्रीम कोर्ट ने डंपर मामले में मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी पत्नि को राहत दे दी थी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा द्वारा लगाई गई याचिका में मुख्यमंत्री शिवराज और उनकी पत्नी की जांच की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए याचिका खारिज कर दी थी कि हमें पता है मध्यप्रदेश में चुनाव है, आप जाकर चुनाव लड़िए।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar