MP Election: जंग का मैदान बना जबलपुर पूर्व, कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में फिर हुई झड़प

11/24/2018 12:01:48 PM

जबलपुर: जबलपुर पूर्व विधानसभा में कांग्रेस-बीजेपी के बीच मचा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ दिन पहले 18 नवंबर को दोनों गुटों के बीच घमासान देखने को मिला था। शनिवार की सुबह एक बार फिर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। 

कांग्रेस पार्षद जतिन राज ने आरोप लगाया है कि, राधाकृष्णन वार्ड में जब वो और उसके कार्यकर्ता बूथ में काम कर रहे थे तभी बीजेपी प्रत्याशी अंचल सोनकर के पुत्र राम सोनकर अपने करीब दो सौ साथियों के साथ पिस्टल कट्टा और तलवार से लैस होकर पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ता संजय अहिरवार सहित मुझ पर हमला कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। 

इसके बाद जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी लखन घनघोरिया को इसकी सूचना मिली तो वे तुरंत ही हनुमान ताल थाने पहुंच गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar