MP Election: कमलनाथ का शिवराज पर हमला, बोले- इस सरकार से सभी लोग दुखी हैं

11/20/2018 11:16:40 AM

भोपाल: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, 'मुझे मुख्यमंत्री बनने की भूख नहीं है। मुझे चिंता तो सिर्फ इस बात की है कि मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रहे। मुझे भूख सिर्फ इस बात की है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने। कमलनाथ ने कहा कि, अगर पार्टी सत्ता में आएगी और राहुल गांधी कहेंगे कि मुख्यमंत्री सिंधिया बनेंगे तो वो जरूर बनेंगे हम ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ मिलकर काम करेंगे।'

प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने यह भी कहा कि 'प्रदेश में कम से कम 140 सीट से ज्यादा तो हम आसानी से जीतेंगे।' उन्होंने कहा कि, 'एसा पहली बार हुआ है कि, प्रदेश में शिवराज सरकार से हर वर्ग परेशान है। किसान, महिलाएं, युवा सब दुखी हैं। मध्यप्रदेश महिलाओं के प्रती बढ़ते अपराध, किसान, कुपोषण और किसानों की आत्महत्या में सबसे आगे है। इसके बाद कमलनाथ ने कहा कि, 'शिवराज बताएं छिंदवाड़ा में कितने लोगों का भला किया। पर्दे के पीछे से, गुमराह करने से कोई विकास नहीं होता। उसका नक्शा होता है, हमें उस पर चलना होता है।

आरएसएस वाले विवाद पर कमलनाथ ने कहा कि, 'वचन पत्र में संघ के मुद्दे को लेकर घिरे कमलनाथ ने कहा कि संघ पर बैन लगाने की ना तो हमारी मंशा है और ना ही हमारा मन है। हम धर्म पर राजनीति नहीं करते हैं।'

Vikas kumar

This news is Vikas kumar