MP Election: शादी बाद में, पहले वोट- 'दुल्हा दुल्हन' मंडप छोड़ पहुंचे पोलिंग बूथ

11/28/2018 11:24:08 AM

मंदसौर: लोकतंत्र के सबसे बड़े त्यौहार में लोगों का उत्साह देखते ही बनता है| शत प्रतिशत वोटिंग के लिए जागरूक मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए और लाइन में लगकर अपना वोट दे रहे हैं। इस दौरान कई जगह खास नज़ारे भी देखने को मिल रहे हैं। मंदसौर में एक दुल्हन तो बुरहानपुर में एक दूल्हा वोट डालने पहुंचा। वहीं बुजुर्गों में भी वोट को लेकर उत्साह देखा गया। 90 से 100 वर्ष की उम्र वाले बुजुर्ग मतदाता भी लोकतंत्र के इस यज्ञ में अपनी आहुति देने पहुंच रहे हैं।

 

मंदसौर के मतदान केंद्र क्रमांक 101 कार्यालय कृषि उपज मंडी समिति गोल चौराहा पर दुल्हन रूचि पिता राजेन्द्र मित्तल ने मतदान किया। रुचि की शादी इंदौर होनी है। इंदौर निकलने से पूर्व रुचि अपने परिजनों के साथ मतदान केंद्र पर पहुंची ओर अपने मत का प्रयोग किया। मतदान को लेकर मंदसौर के मतदातओं में खासा उत्साह दिख रहा है। वहीं बुरहानपुर में एक दूल्हा वोट डालने पहुंचा। सतना के मतदान केंद्र कुल्लुहा में 92 वर्ष की जमुना देवी तिवानी ने मतदान किया।

suman

This news is suman