MP Election: अब दिग्विजय की बहू ने मांगा अपने पति के लिए वोट

11/18/2018 10:42:02 AM

राघौगढ़: विधानसभा चुनाव के चलते सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। जिसके चलते वे जनता के बीच जा रहे हैं। इस बार विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के साथ उनका परिवार भी इस प्रचार में शामिल हो रहा है। शिवराज के पत्नि, यशोधरा के बेटे के बाद दिग्विजय सिंह की बहू भी अब अपने पति जयवर्धन के लिए जनता से वोट मांग रहीं हैं।

इस बार भी कांग्रेस ने राघौगढ़ से दिग्विजय सिंह के बेटे और वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह को मैदान में उतारा है। हाल ही में दिग्विजय ने अपने बेटे के लिए वोट मांगने से इंकार कर दिया था। ऐसे में उनकी बहू और जयवर्धन की पत्नी श्रीजम्या ने मोर्चा संभाला है। सबसे पहले राघोगढ़ किले में अपने घर में पारिवारिक हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की और स्थानीय लोगों के बीच केक काट कर उनके साथ अपना जन्मदिन मनाया। लोगों ने दिग्गी राजा की बहू को खूब आशीर्वाद भी दिया। वैसे तो दिग्विजय सिंह की बहू पहले भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल रही है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar