Punjab Kesari MP ads

Mp Election: अब इस विधायक ने छोड़ी पार्टी, सांसद व मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

Saturday, Nov 10, 2018-06:35 PM (IST)

रीवा: टिकट वितरण के बाद से बीजेपी में मचा घमासान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़ रहे है। नामांकन के बाद भाजपा को फिर बड़ा झटका लगा है। भाजपा विधायक नीलम मिश्रा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। अब वे किसी दल में ना जाकर अपने पति और रीवा से कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा के लिए प्रचार करेंगी। इसके साथ ही नीलम ने प्रदेश के उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और सांसद जनार्दन मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए है। बड़ी बात यह है कि पांच साल तक विधायक रहने के बाद भी ये बीजेपी की प्राथमिक सदस्य नहीं बन पाईं।

PunjabKesari

पार्टी को छोड़ने के साथ ही नीलम मिश्रा ने उद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल और सांसद जनार्दन मिश्रा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, दोनों ने उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं होने दिया। दोनों नेताओं ने विधायक निधि के अलावा अन्य एक भी कार्य विधानसभा क्षेत्र के अंदर नहीं होने दिया। नीलम ने आरोप लगाया कि मंत्री रहे राजेन्द्र शुक्ला के गलत कार्यों का पति अभय मिश्रा ने विरोध किया तो कई तरह से प्रताडि़त किया गया। इन सबके बावजूद कभी पार्टी के प्रति हमारी नाराजगी नहीं रही। विधायक नीलम मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया कि, उनको सांसद जर्नादन मिश्रा ने भाजपा का सदस्य तक नहीं बनने दिया। पहले वे जिलाध्यक्ष रहे तो आवेदन नहीं कराया। उन्होंने कहा कि जहां पार्टी के लोग ही विरोध कर रहे हैं, वहां रहने का क्या फायदा। इसलिए मैंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी में रहकर पांच साल तक अपमानित होकर बिताए। बीते दिनों मेरे पति ने भी भाजपा में सम्मान ना मिलने पर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। 

PunjabKesari

बता दें कि नीलम मिश्रा के पति रीवा से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं जिनका प्रचार अब उनकी पत्नी (नीलम मिश्रा) करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar