MP Election: सत्यव्रत चतुर्वेदी के बाद उनके बेटे नितिन की भी कांग्रेस से छुट्टी

11/22/2018 6:25:53 PM

छतरपुर: विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। उसने अपने दिग्गज नेता सत्यव्रत चतुर्वेदी के बाद अब नितिन चतुर्वेदी को भी पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा उनके 13 कार्यकर्ताओं को भी पार्टी से बाहर कर दिया गया है। नितिन कांग्रेस के बागी होकर समाजवादी पार्टी की टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। 

सत्यव्रत के बेटे नितिन चतुर्वेदी छतरपुर की राजनगर विधानसभा सीट से सपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा जिन लोगों को पार्टी से बाहर निकाला गया है उनमें प्रकाश पांडेय, पीयूष दीक्षित, अंजना चतुर्वेदी, जगदीश शुक्ला, मनोज भटनागर, संतोष लटोरिया, क्षितिज शुक्ला, विशाल शर्मा, मोहन सिंह बुंदेला, राजेश महतो, अनवरी खातून, लाला जयप्रकाश द्विवेदी प्रमुख हैं। 

हाल ही में कांग्रेस ने सत्यव्रत चतुर्वेदी को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। इन पर समाजवादी पार्टी का प्रचार करने का आऱोप लगाया गया था।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar