MP Election: 12 घंटे के भीतर ही BJP को दूसरा झटका, विधायक प्रमिला सिंह कांग्रेस में शामिल

11/16/2018 7:12:39 PM

शहडोल: प्रदेश में पार्टी छोड़ने वालों का सिलसिला जारी है। टिकट वितरण के बाद से बीजेपी को लगातार पार्टी छोड़ने वाले विधायकों का झटका लग रहा है जो कि भाजपा के लिए बड़ा सिर-दर्द बना हुआ है। इसी बीच शहडोल के जयसिंहनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक प्रमिला सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने उन्हें समर्थकों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में एक सादे समारोह में यह सदस्यता ली। बताया जा रहा है कि सिंह जयसिंहनगर विधानसभा से टिकट मांग रहीं थीं, लेकिन उनकी जगह जैतपुर के भाजपा विधायक जय सिंह मरावी को पार्टी ने मैदान में उतार दिया, जिसके चलते वे नाराज चल रहीं थीं। इसीलिये उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। अब वे कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार करेंगी।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar