MP Election: संघ को लेकर शिवराज का बयान, दम है तो कांग्रेस बैन लगाकर दिखाए

11/13/2018 1:51:46 PM

भोपाल: प्रदेश में चुनाव से पहले कांग्रेस के वचनपत्र में सरकारी दफ्तरों में शाखा के प्रतिबंध को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि, संघ की शाखाओं में सरकारी कर्मचारी हिस्सा लेंगे उन्हें कोई रोक नहीं सकता। कोई भी बैन नहीं लगा सकता है, दम है तो कांग्रेस प्रतिबंध लगाकर दिखाए। 

12 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खरगौन की बड़वाह विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे थे, जहां शिवराज ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बड़ा हमला बोलते हुए संघ को देशभक्तों का संगठन बताया और कहा कि, सरकारी कर्मचारी ही नहीं, हर देशभक्त संघ की शाखा में जा सकता है। ‘मैंने ही संघ की शाखा में जाने का प्रतिबंध हटाया था। कांग्रेस अहंकार में जी रही है, संघ के हर आयोजन में सभी को जाने की आगे भी छूट रहेगी। शिवराज सिंह ने आगे कहा कि, नेहरू की कांग्रेस संघ पर बैन नहीं लगा पाई तो ये कांग्रेस क्या लगाएगी। कोई भी बैन नहीं लगा सकता है, दम है तो कांग्रेस प्रतिबंध लगाकर दिखाए'।

बता दें कि कांग्रेस ने अपने वचनपत्र में कहा है कि, अगर हमारी सरकार आई तो हम सरकारी परिसरों में शाखा पर बैन लगाएंगे। कांग्रेस के इस वादे के बाद से बीजेपी लगातार हमला बोल रही है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar