MP Election: शिवराज सरकार ने हर वर्ग को ठगा है-कमलनाथ
11/20/2018 11:48:55 AM
भोपाल: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने किसानों की मौत को लेकर शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। कमलनाथ ने कहा है कि, 'कांग्रेस नेताओं पर खेती को लेकर सवाल दागने से पहले भाजपा नेतागण पहले किसान पुत्र शिवराज से तो पूछे, जिन्हें सब पता है,फिर क्यों किसान उनकी सरकार में रोज आत्महत्या कर रहा है,क्यों वे किसानो को खेती घाटे का धंधा बताकर खेती छोड़ने की सलाह देते है। उनके सीने पर गोलियाँ क्यों दागी गयी'
कांग्रेस नेताओ पर खेती को लेकर सवाल दागने से पहले भाजपा नेतागण पहले किसान पुत्र शिवराज जी से तो पूछे,जिन्हें सब पता है,फिर क्यों किसान उनकी सरकार में रोज आत्महत्या कर रहा है,क्यो वे किसानो को खेती घाटे का धंधा बताकर खेती छोड़ने की सलाह देते है।उनके सीने पर गोलियाँ क्यों दागी गयी।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) November 20, 2018
इसके बाद कमलनाथ ने कहा कि, 'हर वर्ग से नाता है सरकार चलाना आता है, शिवराज सिंह ने हर वर्ग को ठगा है, हम वचन देते हैं, प्रदेश के समस्त पंचायत सचिवों को नियमित करने व पंचायत समन्वय अधिकारी के पद पर प्रमोशन की नीति बनाएंगे।'
बता दें कि भाजपा द्वार कांग्रेस पर किसान के हित में काम ना करने का आरोप लगाया गया था जिसका पलटवार करते हुए प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है।