MP Election: स्मृति का कांग्रेस पर वार, बोलीं- जीजा गरीबों के खेत हड़प गए

11/22/2018 6:47:35 PM

बुरहानपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी के स्टार प्रचारक अब खुलकर मैदान में आ चुके हैं। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गुरुवार को बुरहानपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम गरीबों के खेत सींचते हैं और वे पानी तक नहीं पूछते और जीजा ही गरीबों का खेत हड़पते है। 

स्मृती ईरानी ने प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस के जीजा गरीबों के खेत हड़प गए है। इसके बाद उन्होंने कमलनाथ के वायरल वीडियो पर कहा कि कांग्रेस द्वारा देश में फूट डालने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपना ही घर नहीं संभाल पा रही है तो देश क्या संभालेगी। स्मृति ईरानी विधानसभा चुनाव के चलते मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar