MP Election: जरूर डाले अपना आज का वोट, जानें इस चुनाव की 5 खास बातें

11/28/2018 8:29:23 AM

भोपाल: बुधवार यानि चुनावी दिन मध्यप्रदेश के लिए खास है। प्रदेश की जनता 15वीं विधानसभा के लिए मतदान करेगी। 5 करोड़ चार लाख वोटर 2907 उम्मीदवारों के बीच से 230 प्रतिनिधि चुनेंगे। यही विधायक अगले पांच साल के लिए प्रदेश की दिशा तय करेंगे। आज फैसले की घड़ी है। जनता का आज वोट करेंगे, तो यही फैसला पांच साल का भविष्य तय करेगा। यह फैसला बिना किसी भय, दबाव, प्रभाव और प्रलोभन के होना चाहिए। 
 


 

इसलिए खास है इस बार चुनाव 

  • वीवीपैट का प्रयोग:  मतदाता को उनके द्वारा डाला गया वोट देखने के लिए ईवीएम से पहली बार वीवीपैट जोड़ी गई है। 7 सेकंड तक वोटर इस पर्ची पर अपना वोट देख सकेंगे।
  •  क्यूलेस पोल एप: वोट डालने के लिए बूथ पर इंतजार न करना पड़े, इसके लिए पहली बार भोपाल में क्यूलेस बूथ बनाया गया है। एप के जरिए मतदाता टाइम स्लाट लेकर क्यूलेस बूथ पर जा सकते हैं।
  • वोटर पर्ची पर बूथ गाइड: बूथ तक पहुंचने के लिए पहली बार आयोग ने वोटर पर्ची पर गाइड सुविधा दी है। पर्ची के पीछे मैप और केंद्र दर्शाया है। इसके सहारे वोटर बूथ तक पहुंच सकते हैं। 
  • ऑल वुमन पोलिंग स्टेशन: इस बार कुछ बूथों की कमान महिलाओं कों सौंपी गई है। इन्हें ऑल वुमन पोलिंग स्टेशन का दर्जा दिया है। इन बूथों पर मतदान और सुरक्षा की कमान महिलाओं के पास होगी।
  • मोबाइल से ढूंढे़ अपना बूथ:  वोटर अपना बूथ मोबाइल फोन से पता कर सकते हैं। MP EPIC लिख वोटर आईडी नंबर टाइप कर 51969 पर सेंड करना होगा। मोबाइल फोन पर बूथ और अन्य जानकारी आ जाएगी।

 
 

suman

This news is suman