MP Election: महिलाओं के लिए खास है BJP का दृष्टिपत्र, की ये घोषणाएं

11/17/2018 4:59:01 PM

भोपाल: महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर है। जो कि शिवराज सरकार के लिए एक बड़ा प्रश्न बना हुआ है। शनिवार को बीजेपी ने अपना दृष्टिपत्र जारी किया जिसमें महिलाओं और छात्राओं की सुविधा से जुड़ी हुइ घोषणाएं भी की गई हैं। 

महिलाओं के लिए ये है शिवराज का प्लान... 

  • जननी एक्सप्रेस की संख्या 2 गुनी करेंगे
  • गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण के लिए आशा कर्मचारियों को स्मार्टफोन
  • यौन अत्याचार के मामलों में प्रमाण संग्रहण के लिए सभी पुलिस थानों में फॉरेंसिक परीक्षण के लिए रेप किट 
  • 1500 नई महिला दुग्ध सहकारी समितियों के साथ 2000 नई समितियों की स्थापना
  • महिलाओं के लिए कंप्यूटर आधारित एसटीईएम शिक्षा को बढ़ावा
  • छात्राओं को कॉलेज जाने के लिए स्कूटी देने का ऐलान
  • महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शक्ति स्वरूपा कार्यबल योजना की शुरुआत करने का ऐलान
  • महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए राज्यव्यापी फीमेल एक्सेस टू जस्टिस योजना बनाने का ऐलान 
  • निसंतान महिलाओं के आईएफ के जरिए गर्भधारण के खर्च का 100 फीसदी भुगतान 
  • महिला अपराध रोकने के लिए महिला अपराध शाखा को मजबूत करने का ऐलान
  • अकेली माताओं के बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता के लिए विशेष सहायता निधि
  • राशन की दुकानों में महिलाओं का अलग से काउंटर
  • यात्री और शहरी बसों में महिलाओं को छूट 60 साल से अधिक महिलाओं को निशुल्क यात्रा
  • महिला भूमि धारकों को आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी
     

Vikas kumar

This news is Vikas kumar