MP Election: इन नेताओं की पत्नियां रखती हैं शाही-शौक, महंगी कार, ज्वेलरी और बंदूक भी है शामिल

11/19/2018 2:00:18 PM

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं की संपत्ति का खुलासा हुआ है। एक एफिडेविट के जरिए इस बात का पता है। जिसमें चौकाने वाली बात यह है कि, नेताओं के साथ उनकी पत्नियों की भी संपत्ती भी कम नहीं है।  

नेता और उनकी करोड़पति पत्नियां...

  • इसमें सबसे पहला नाम कटनी जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा से विधायक और राज्यमंत्री संजय पाठक की पत्नी के पास 3631.37 ग्राम के सोने की ज्वैलरी, 31 करोड़ का बीमा और 49 करोड़ की कुल संपत्ति है। संजय पाठक प्रदेश के सबसे अमीर मंत्री हैं। 
  • नामांकन पत्र के शपथ पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नि साधना सिंह की संपत्ति उनते पति से दोगुनी है। साधना सिंह की संपत्ति कुल 30 लाख 11 हजार 866 रुपए है।
  • सतना जिले की अमरपाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र सिंह की पत्नी रंजना के पास 12 बोर शॉट गन और 2 रायफल, करीब 1.5 लाख की ज्वैलरी और 5.5 करोड़ से ज्यादा कि संपत्ति है।
  • सीधी जिले की चुरहट विधानसभा में अजय सिंह की पत्नी सुनीति सिंह के पास 6 करोड़ से ज्यादा की बैंक पॉलिसी है। 2 लाख नगद के साथ साथ 17 लाख की ज्वैलरी की भी वह मालकिन हैं।
  • इंदौर-1 विधानसभा से विधायक संजय शुक्ला की पत्नी अंजलि शुक्ला के पास 1.15 करोड़ की ज्वैलरी, 28 करोड़ की बीमा पॉलिसी, 2 टैक्टर, 2 ट्रक और एक कार हैं।
  • खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा से विधायक व मंत्री विजय शाह की पत्नी भावना के पास 14.5 लाख की ज्वैलरी, 11 लाख नकदी, 4 करोड़ से ज्यादा का बैंक बैलेंस, वन भूमि और संपत्ति है। 
  • अलीराजपुर के बीजेपी प्रत्याशी नागर सिंह की पत्नी अनीता चौहान के पास 315 बोर की रायफल और 12 बोर की बंदूक, 7 लाख की ज्वैलरी है।
  • रायसेन जिले की सिलवानी विधानसभा से विधायक रामपाल सिंह की पत्नी शशि के पास 61 तोले सोने के साथ साथ 40 लाख की बैंक पॉलिसी और प्रोपर्टी भी है।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar