MP Election: MP में 230 विधानसभा सीटों पर थम गया चुनावी शोरगुल

11/26/2018 5:42:08 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार शाम पांच बजे सभी 230 सीटों पर चुनाव प्रचार अभियान की निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के साथ ही चुनावी शोरगुल थम गया। इसके पहले आज दिन में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन BJP, कांग्रेस और अन्य दलों ने प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब प्रत्याशी घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। सभी 230 सीटों के लिए 2907 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और बुधवार को 65 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।



इन मतदान केंद्रों पर पांच करोड़ तीन लाख से अधिक मतदाता सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाल सकेंगे। चुनाव के नतीजे 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। लगभग एक पखवाड़े तक चले प्रचार अभियान के दौरान प्रदेश में 15 साल से BJP की ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, BJP अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, नरेन्द्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, उमा भारती और अन्य नेताओं ने प्रचार के कई सभाएं लीं।



वहीं कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट, पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के अलावा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में कई चुनावी सभाएं कीं। इसके अलावा बहुजन समाज पाटर्ी (बसपा) अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया।

suman

This news is suman