Punjab Kesari MP ads

2 March को किसानों को बड़ी सौगात, CM मोहन का बड़ा ऐलान

Sunday, Mar 01, 2026-03:44 PM (IST)

भोपाल/बड़वानी। मध्यप्रदेश के किसानों के लिए इस बार होली खुशियों का बड़ा तोहफा लेकर आ रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ऐलान किया है कि 2 मार्च 2026 को राज्य के किसानों को “होली की सौगात” दी जाएगी। इस खास मौके पर प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट बैठक जनजातीय अंचल बड़वानी में आयोजित की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद बताया कि 2026 को “किसान कल्याण वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार का फोकस किसानों की आमदनी बढ़ाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने और “बगीचे से बाजार तक” मजबूत व्यवस्था बनाने पर है।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के 17 विभाग—कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता और उद्योग—को एक मंच पर लाकर किसानों के लिए समग्र विकास योजना बनाई गई है। प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान की भरपाई के लिए सर्वे के बाद मुआवजा भी दिया जा रहा है, ताकि किसान मुश्किल वक्त में अकेला न पड़े।

इसके अलावा, बालाघाट क्षेत्र के समग्र विकास और जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए “बैगा महोत्सव” को लेकर भी गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा हुई। सरकार का लक्ष्य है कि किसानों को सिर्फ योजनाओं का लाभ ही नहीं, बल्कि स्थायी आमदनी के अवसर भी मिलें।  2 मार्च को बड़वानी में होने वाली कृषि कैबिनेट बैठक से प्रदेश के लाखों किसानों को बड़ी राहत और नई सौगात मिलने की उम्मीद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News