MP को मिला बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड

12/9/2020 2:00:09 PM

भोपाल: मध्य प्रदेश ने खेलों की दुनिया में एक बड़ा नाम कमाया है। प्रदेश को बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड के लिए चुना गया है। इस अवार्ड का ऐलान पहली बार आयोजित वेबिनार के माध्यम से खेल एवं फिटनेस प्रदर्शनी में किया गया। फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के दो दिवसीय ‘वर्चुअल फिक्की ग्लोबल स्पोर्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने किया। इस अवसर पर प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थीं। 

बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोटिंग स्पोर्टस अवार्ड के लिए चुने जाने के बाद मप्र की खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य वर्तमान में खेलों में चेंज मेकर बनकर उभरा है। पहले मध्य प्रदेश का नाम खेल के क्षेत्र में ना के बराबर था, परंतु आज प्रदेश ने खेलों में विशेष पहचान बना ली है।



राज्य में ओलंपिक खिलाड़ी, बेहतर अधोसंरचना, अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं और प्रशिक्षक उपलब्ध हैं। हमने साबित कर दिया कि राज्य सरकार भी खेलों में चेंज मेकर बन सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में 19 विभिन्न खेल अकादमियां संचालित हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। 



वहीं इस दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने किया। इस अवसर पर प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थीं। किरण रिजीजू ने कहा कि भारत की जीडीपी को बदलने में स्पोर्टस इंडस्ट्री एक अहम किरदार निभा सकती है। यह तभी संभव हो सकता है जब राज्य ही नहीं लोगों के  योगदान से नहीं लोगों की भागीदारी से भी एक स्पोर्टिंग देश बनाया जा सकता। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक स्पोर्टिंग देश बनाना तभी संभव है जब कोई एक राज्य नहीं सभी राज्यों के लोगों की भागीदारी शामिल हो।

 

meena

This news is meena