MP से हो रही अवैध हथियारों की तस्करी, दिल्ली पुलिस ने किया भंडाफोड़

4/3/2019 1:28:29 PM

भोपाल: लोकसभा चुनाव  के मद्देनजर पुलिस सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे  50 ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद की हैं।


यह अवैध हथियारों की खेप मध्य प्रदेश के बड़वानी से लाई गई थी और दिल्ली-एनसीआर के किसी गैंगस्टर को सप्लाई की जाना थी। चुनाव से पहले हथियारों की खेप पकड़ में आने से पुलिस भी हैरान है। आरोपी लंबे समय से हथियारों की तस्करी कर रहे थे। दिल्ली के साथ वो हरियाणा में भी हथियारों की खेप पहुंचाते थे।
 

पकड़े गए दोनों आरोपी जिला बड़वानी के रहने वाले हैं। ये एक पिस्टल 25 से 50 हजार में गैंगस्टर को बेचते थे।

suman

This news is suman