CAA और राजगढ़ विवाद के बाद अब सरकार स्कूलों में पढ़ाएगी संविधान का पाठ

1/23/2020 10:05:11 AM

भोपाल(इजहार हसन खान): राजगढ़ थप्पड़कांड और सीएए को लेकर प्रदेश में मचे घमासान के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार बच्चों को स्कूलों में संविधान का पाठ पढ़ाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। अब स्कूलों में सप्ताह के आखिरी दिन यानि शनिवार को बच्चों को संविधान का विस्तार से पाठ पढ़ाया जाएगा। ताकि बच्चों में संविधान के प्रति समझ पैदा हो सके।



बताया जा रहा है कि यह बात पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कही वहीं कुछ समय बाद ही स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबध में आदेश जारी कर दिया। इस आदेश में बच्चों को संविधान की पूरी जानकारी देने के लिए जरुरी शिक्षा देने की बात कही गई है। ताकि बच्चे देश की संवैधानिक व्यवस्था को समझ सकें।

इसमें कहा गया है कि प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में सप्ताह के आखिरी दिन शनिवार को बच्चों को सविधान के बारे में अलग से जानकारी दी जाएगी। इस शिक्षा से छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों ओर कर्तव्यों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। 

 

 

meena

This news is Edited By meena